छत्तीसगढ़ के रायपुर में डाक विभाग के कर्मचारियों ने विरोध के लिए एक नायाब तरीका निकाला है। दस सूत्रीय मांगे मनवाने के लिए एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे डाकिए मंगलवार और बुधवार को बनियान और कच्छा पहन कर ड्यूटी करने पहुंचे।
इन्होंने विरोध के लिए गांधीगिरी का तरीका अपनाया। किसी ने कोई शोर-शराबा नहीं किया और चुपचाप आधे कपड़ों में दिन भर काम करते रहे।
यहां तक कि डाकिए डाक पहुंचाने साइकिल से कच्छे बनियान में घूमते नजर आए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं तो वे लोग अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ये हैं प्रमुख मांगे
:- छठां वेतनमान
:- कई भत्तों को बढ़ाना
:- संविदा भर्तियों को नियमित करवाना
:- वेतन विसंगतियों को दूर करना