फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक स्टेशन एक उत्पाद योजना: बालोद के आचार-पापड़ बने यात्रियों की पसंद, बांस के उत्पाद सजा रहे लोगों का घर

Sat, 04 Mar 2023 05:24 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत  बालोद रेलवे स्टेशन में महिलाओं ने स्थानीय वस्तुओं का स्टॉल लगाया। यहां का आचार-पापड़ यात्रियों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, लोकल उत्पादों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
बालोद रेलवे स्टेशन में महिलाओं ने स्थानीय वस्तुओं का स्टॉल लगाया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की वोकल फॉर लोकल नीति के तहत रेलवे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद योजना चला रहा है। बालोद में भी इस योजना का लाभ स्थानीय महिलाएं ले रही हैं। जिसके तहत रेलवे स्टेशनों पर उत्पादों की बिक्री के लिए कियोस्क स्थापित किये गए हैं। इन कियोस्क पर आवेदन करके लघु उद्यमी अपने प्रोडक्टों को बेच सकते हैं। महिलाएं इस योजना को लेकर खासे उत्साहित हैं खास बात यह है कि प्रोडक्ट बेचने के लिए रेलवे नाममात्र राशि वसूल कर रहा है।

यात्रियों को लुभा रहे हैं स्थानीय प्रोडक्ट

महिला उद्यमी चित्ररेख साहू ने बताया कि देश के विभिन्न स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हुई तो बालोद में भी यात्री उत्साह से हमारे स्टॉल में आते हैं। यात्रियों को अब प्लेटफार्म पर एक नई वैरायटी मिलने लगी है इस स्टेशन में जिले के मशहूर हाथों से बनाए गए आचार पापड़ मसाले इत्यादि मिलते हैं इसको लेकर यात्रियों का विशेष उत्साह रहता है।

बांस कला विशेष आकर्षण

यहां यात्रा कर रही युवती तरुणा साहू ने बताया कि यहां पर बांस कला से जो सामग्री बनाई गई है उसको लेकर मैं काफी उत्साहित हूं यहां पर घर सजाने की समाग्री है जिससे हम अपने घरों को विशेष रूप से प्राकृतिक चीजों से सजाने से घरों में एक अलग आकर्षण दिखता है। महिलाओं को यहां पर इस अभियान से प्रोत्साहन मिल रहा है ये एक अच्छी चीज है।

जानिए उद्देश्य

स्टॉल के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर यात्री वहाँ के विशेष उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उसे आसानी से खरीद सकेंगे। इससे स्थानीय रोज़गार बढ़ेगा और उत्पाद का प्रचार भी होगा स्टॉल के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर यात्री वहाँ के विशेष उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उसे आसानी से खरीद सकेंगे। इससे स्थानीय रोज़गार बढ़ेगा और उत्पाद का प्रचार भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें