छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
Arun Sao on Mamata Banerjee: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज पश्चिम बंगाल जो हालात हैं। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं के साथ अनाचार और अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। टीएमसी के नेताओं के बयानों से यह बार-बार उजागर होता है कि महिलाओं के प्रति उनके मन में कितनी संवेदना है। मातायें-बहने सुरक्षित नहीं हैं। वो महिलाओं के जान-माल की रक्षा नहीं कर पा रही हैं। ऐसी सरकार को एक मिनट के लिए भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। ममता बनर्जी राज्य संभाल नहीं पा रही हैं।
उप मुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस 50 से 60 वर्षों तक आदिवासी समाज का शोषण करती रही। उनके हित के लिये कोई भी कार्य नहीं किया।