फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: 23 फरवरी को महिला सेना पुलिस भर्ती रैली, छत्तीसगढ़ की 33 जिलों की चयनित युवतियां लेंगी भाग

Sat, 31 Jan 2026 01:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

यह रैली 23 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश के कटनी जिले स्थित पुलिस ग्राउंड झिंझरी में होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से चयनित महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 23 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश के कटनी जिले स्थित पुलिस ग्राउंड झिंझरी में होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से चयनित महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी।
विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत वही महिला उम्मीदवार रैली में भाग ले सकेंगी, जिन्होंने भारतीय सेना द्वारा 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफलता हासिल की है। सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन रैली स्थल पर किया जाएगा।

शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज जांच में सफल रहने वाली उम्मीदवारों की मेडिकल जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में होगी। चिकित्सकीय रूप से फिट पाए जाने पर ही अंतिम चयन किया जाएगा। भर्ती रैली में शामिल होने वाली योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे रैली स्थल पर अपना एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और आधार से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। यह भर्ती रैली छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए देश सेवा से जुड़ने और सेना में सम्मानजनक करियर बनाने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें