सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार, रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम कसावाही निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी ध्रुव अपनी नर्स बहू के साथ सांकरा में रहती थी। वह आज अपने नाती को स्कूल छोड़कर वापस घर पैदल आ रही थी, तभी उसे एक कार ने महिला को जबदस्त टक्कर मार दी। इसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि 1 फरवरी से 21 फरवरी तक 16 सड़क दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इन हादसों में आठ लोग घायल हुए हैं। वहीं, यातायात डीएसपी मोनिका मरावी ने लोगों से नशे में वाहन न चलने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।