फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: धमतरी में पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत, नाती को स्कूल छोड़कर लौट रही थी घर

Fri, 21 Feb 2025 09:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में  पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार, रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम कसावाही निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी ध्रुव अपनी नर्स बहू के साथ सांकरा में रहती थी। वह आज अपने नाती को स्कूल छोड़कर वापस घर पैदल आ रही थी, तभी उसे एक कार ने महिला को जबदस्त टक्कर मार दी। इसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 

सूचना मिलने पर सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि 1 फरवरी से 21 फरवरी तक 16 सड़क दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इन हादसों में आठ लोग घायल हुए हैं। वहीं, यातायात डीएसपी मोनिका मरावी ने लोगों से नशे में वाहन न चलने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें