फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बिलासपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से महिला की मौत, पति संग पैदल मजदूरी करने जा रही थी

Mon, 28 Apr 2025 01:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रही महिला मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तखतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह काठाकोनी पुल पर तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रही महिला मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम विंध्यासर निवासी लक्ष्मीन बाई वस्त्रकार (50) अपने पति शिवकुमार के साथ मजदूरी के लिए काठाकोनी पैदल जा रही थी। काठाकोनी पुल पर पीछे से आ रही दीप ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 10 G 0323) ने लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लक्ष्मीन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें