फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: वोट देने आई महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति से चल रहा था विवाद

Thu, 13 Feb 2025 01:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का उससे पति से विवाद होता रहता था। हालांकि मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बोधघाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधघाट थाना क्षेत्र के संजय गांधी वार्ड में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला जामबती बघेल पत्नी सुभाष (30) काली मंदिर के पीछे रहती थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। पिछले तीन-चार माह से वह अपने मायके में रह रही थी। 11 फरवरी को महिला मतदान करने के लिए अपने ससुराल आई हुई थी। यहां मतदान करके आने के बाद महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
 
बताया जा रहा है कि पति जगदलपुर में ऑटो चलाने का काम करता था। इसके अलावा पति व पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर आए दिन विवाद भी होते रहता था, जिससे कि महिला काफी परेशान चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें