फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawardha: महिला ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर निकाले रुपये... परिसर में लगे कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

Tue, 17 Jun 2025 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा

सार

सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह दानपेटी से पैसे निकालती है और वहां से चुपचाप फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति ने कवर्धा सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मंदिर से रुपये चुराती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आज मंगलवार को एक मंदिर से चोरी का मामला सामने आया है। चोर अब मंदिर को भी नहीं बख्श रहे। मामला पुराना कचहरी पारा स्थित हनुमान मंदिर का है, जहां दिनदहाड़े एक महिला ने दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना आज दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच की है, जब मंदिर में कोई नहीं था। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह दानपेटी से पैसे निकालती है और वहां से चुपचाप फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति ने कवर्धा सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर युवती की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें