छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला के साथ कुछ दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार किया है। पुलिस ने वारदात के आरोपी तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जशपुरनगर के चोंगरीबहार पंचायत क्षेत्र में रहनेवाली एक महिला के साथ ये संगीन वारदात हुई है। इस महिला का मुंह दबाकर तीन युवक उसे घर से जबरदस्ती उठा ले गए और उसके साथ तीनों ने सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस के मुताबिक वारदात के आरोपी दो युवक उसी गांव के निवासी हैं, जबकि एक अन्य आरोपी युवक बगिया करंज टोली इलाके में रहता है। पुलिस तीनों युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।