फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: राजधानी रायपुर में सर्दी का असर तेज, न्यूनतम स्तर पर पहुंचा तापमान, तीन दिन और गिरेगा पारा

Tue, 11 Nov 2025 10:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। आने वाले तीन दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में सर्दी का असर तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। आने वाले तीन दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


अक्टूबर के पहले पखवाड़े में दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदा होते ही रायपुर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। नवंबर की शुरुआत के साथ दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक बढ़ने लगी है। राजधानी में औसत अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। वहीं, नवंबर माह में औसतन सिर्फ 8.2 मिलीमीटर बारिश होती है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी गिरा तापमान
रविवार को बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री, दुर्ग में 14.2 डिग्री, राजनांदगांव में 13.8 डिग्री, अंबिकापुर में 11.8 डिग्री और जगदलपुर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सभी स्थानों पर पारा सामान्य से नीचे चला गया है।
विज्ञापन


हवा की दिशा में बदलाव से बढ़ी ठंडक
पिछले सप्ताह से रायपुर में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो गई है, जिससे रात के समय नमी में कमी और ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार सुबह के समय आर्द्रता 72 प्रतिशत और शाम के समय लगभग 53 प्रतिशत रही। सतही हवाओं की रफ्तार कम रहने से रात में ठंडक और अधिक महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें