फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: छत्तीसगढ़ में सर्दी का दौर बरकरार, कई इलाकों में शीतलहर के आसार, तापमान में और गिरावट की संभावना

Thu, 25 Dec 2025 10:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर दर्ज किया गया, वहीं आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर दर्ज किया गया, वहीं आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनने के संकेत मिले हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले के कुछ स्थानों पर शीतलहर चली। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बड़ा अंतर देखने को मिला। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम पारा अंबिकापुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो कड़ाके की ठंड का संकेत देता है।

रायपुर में बुधवार को दिन का तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 1.1 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। दिन के दौरान हल्की धूप और शाम के समय ठंड का अहसास बना रहा। हवा की गति भी लगभग 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 दिसंबर को रायपुर में सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश की स्थिति नहीं है। विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक भी वर्षा की संभावना नहीं है। वहीं विभाग ने लोगों से ठंड के इस दौर में सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें