फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद सुलझी कत्ल की गुत्थी: रायपुर में पत्नी की हत्या कर मलबे में दफनाया शव, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sat, 04 Jan 2025 02:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में दो महीने बाद अंधी कत्ल की गुत्थी सुलझी। पुलिस ने फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने हथौड़ा से वारकर पत्नी की हत्या कर लाश को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे मलबे में दबा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दो महीने बाद अंधी कत्ल की गुत्थी सुलझी। पुलिस ने फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने हथौड़ा से वारकर पत्नी की हत्या कर लाश को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे मलबे में दबा दिया था। इसके बाद से आरोपी फरार था। घटना के दो महीने बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को आरोपी रामेश्वर दीवान पिथौरा महासमुंद निवासी और पत्नी सुनीता ध्रुव के बीच मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में लोहे के हथौड़े से सिर पर वारकर हत्या कर दी और चालाकी से लाश को मलबे के नीचे दबा कर फरार हो गया। 

कॉम्प्लेक्स के मैनेजर से नौ नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि बिल्डिंग के अंदर से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला की लाश मिली। मृतका की पहचान करने में ही पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


जिसके बाद पटा चला कि रामेश्वर दीवान सुनीता ध्रुव ने लव मैरिज की थी। बेलर पिथौरा निवासी रामेश्वर शादीशुदा था उसके बच्चे भी थे। वह सुनीता को भगाकर रायपुर ले आया और दोनों यहीं मजदूरी कर रहे थे। दोनों कॉम्प्लेक्स में मजदूरी करते हुए लेबर क्वॉर्टर में रहते थे। आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया है। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें