फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खून पसीने की कमाई है': होली में दारू-मुर्गा पार्टी पर खर्च कर डाले पैसे, भड़की पत्नी ने बीच सड़क पर जमकर पीटा

Sat, 15 Mar 2025 12:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में एक पत्नी ने होली के दिन पति की जमकर पिटाई कर दी। पति शराब पीने का आदी है। होली पर मुर्गा और दारू पार्टी पर ज्यादा पैसा खर्च कर दिया। जिससे पत्नी गुस्सा गई।  
विज्ञापन
पत्नी ने शराबी पति को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 6 में दंपती के बीच लड़ाई इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। कारण यह है कि होली पर पति ने मुर्गा और दारू पार्टी पर अधिक पैसा खर्च कर दिया। जिसके बाद पत्नी आग बबूला हो गई। इतना ही नहीं पति को पीटने लगी।

विज्ञापन


पहले हाथ से पीटने से मन नहीं भरा तो डंडा उठा लिया। मोहल्ले वालों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत किया। पत्नी प्रतिदिन मेहनत मजदूरी करके कमाती है। वहीं पति का अधिकांश समय दारु पीने में ही गुजर जाता है। होली में पति कुछ ज्यादा दारू एवं मुर्गा पार्टी पर पैसा खर्च कर दिया। जो पत्नी को नागवार गुजरा।

ये भी पढ़ें: CG News: अपने बेटे चैतन्य बघेल को कथित तौर पर ईडी का समन मिलने पर सुनें पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने क्या दिया जवाब
विज्ञापन


पत्नी ने बोला कि दिनभर खून पसीना एक करके कमाती हूं और तुमने एक दिन में इतना पैसा खर्च कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं में होने लगी। इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। पति भी मारने की कोशिश करने लगा तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने दनादन पति की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद डंडा भी उठा लिया। गनीमत रही कि मोहल्ले वासियों ने दोनों को शांत कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें