फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चुनाव: अमर उजाला लाइव में जानिए क्या दिखा जनता का मूड

Sun, 28 Oct 2018 07:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
chhattisgarh election
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बताएगा छत्तीसगढ़ के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा राजधानी रायपुर। संवाददाता वैभव कुमार ने हर उम्र के लोगों से बात करके जनता का मूड जानने की कोशिश की। साथ ही नेताओं से भी बातचीत की।  
विज्ञापन


उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना की जनता इस बार के चुनाव में किसे मौका देने वाली है। अमर उजाला के लाइव वीडियो में जानिए कि रायपुर इस बार किन मुद्दों पर वोट करने वाला है।

फेसबुक लाइव में कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर में सबसे बड़ा मुद्दा महिलाओं की सुरक्षा का है। उन्होंने कहा कि यहा शहर में प्रदूषण भी बहुत ज्यादा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे शहर को होर्डिंग्स से पाट दिया है जो अब यह सब नहीं चलने वाला है। इस बार जनता भाजपा को नकारने वाली है।  
विज्ञापन


अजीत जोगी ने अलग पार्टी बना ली है लेकिन उनकी पत्नी अभी भी कांग्रेस में ही हैं। उनको अभी तक टिकट नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची आने वाली हैं, हो सकता है उस सूची में उनका नाम शामिल हो। हलांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं बताया कि वो इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी या नहीं।

वहीं वैभव ने उन युवाओं से भी बात की जो पहली बार वोट डालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम बेरोजगार हैं इसलिए रोजगारी के मुद्दे पर वोट करेंगे। जो हमें रोजगार देने का वादा करेगा हम उस पार्टी को वोट करेंगे। वहीं एक अन्य युवा ने कहा कि लोगों को भाजपा सरकार में राहत नहीं है, यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बहुत खराब हैं। इसिलए कांग्रेस की सरकार आनी चाहिए। 

वहीं भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल को देश की जनता ने सराहा है। इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की चौथी बार सरकार बनेगी। साथ ही कहा कि हमारा मिशन 65 का है जिसपर हम काम कर रहे हैं और इसे पूरा करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में रमन सिंह के सामने कोई दूसरा चेहरा टिकता ही नहीं है। 

अमर उजाला फेसबुक लाइव के कार्यक्रम में पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोगों में भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों की बात हुई थी, खाते में पैसे आने की बात हुई थी, लेकिन वो मन की बात कर रहे हैं। जबकि किसी के मन की बात नहीं सुनते हैं। उन्होंने कहा कि वह छत्तीसगढ़ में महसूस कर रहे हैं कि यहां पर कांग्रेस की सरकार आ रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें