फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा, चढ़ेगा दिन का पारा, जानें आगामी चार दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Fri, 28 Feb 2025 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी और रात के समय में ठंडी का अहसास हो रहा है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी और रात के समय में ठंडी का अहसास हो रहा है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आगामी दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मार्च के पहले पखवाड़े से ही मौसम बदल सकता है। इसके साथ ही आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं की वजह से रात का पारा में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। शुक्रवार को तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच आउटर इलाकों में रात को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं दिन में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें