फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ होगी बारिश, तीन दिनों में 5 डिग्री चढ़ेगा पारा

Sat, 05 Apr 2025 10:58 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही तेज धूप के साथ गर्मी पड़ेगी और तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि छह अप्रैल से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही तेज धूप के साथ गर्मी पड़ेगी और तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि छह अप्रैल से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बीते दिनों बारिश होने की वजह से प्रदेश में तापमान में चार डिग्री तक गिरावट हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छह अप्रैल से प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधि शुरू होने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री रहा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें