फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अब चढ़ेगा पारा, अगले एक सप्ताह में तेज होगी गर्मी

Fri, 27 Feb 2026 10:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में सर्दी अब अंतिम दौर में है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में सर्दी अब अंतिम दौर में है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े परिवर्तन के संकेत नहीं हैं, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रह सकती है, लेकिन दिन के समय गर्मी का असर स्पष्ट रूप से बढ़ेगा।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से अति हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस राजधानी रायपुर और माना में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा के उल्लेखनीय आंकड़े सामने नहीं आए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके कारण आसमान साफ है और वातावरण में शुष्कता बनी हुई है।

आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि तेज धूप के कारण दोपहर के समय तापमान में वृद्धि महसूस की जाएगी। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी से दिन का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में 27 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी की तीव्रता और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव, पर्याप्त पानी के सेवन और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें