फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार, IMD का अलर्ट जारी

Fri, 19 Sep 2025 10:30 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और बिजली गिरने जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं जो लोग सफर पर हैं, उन्हें बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते भी इसका असर कम नहीं हो रहा। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और ठंडक का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और बिजली गिरने जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं जो लोग सफर पर हैं, उन्हें बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें