फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आगामी दिनों में चढ़ेगा पारा, चुभने लगेगी धूप

Sat, 08 Feb 2025 10:18 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद कुछ दिनों तक पारा में कोई बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर और मध्य भागों में बदलाव हो सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं अब ठंड की वापसी हो गई है। मौसम में बदलाव होने से आगामी दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं आज आठ फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि का दौर शुरू होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने के बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उत्तरी और मध्य भागों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंडी लौट सकती है। हालांकि इस बीच मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। 

 उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान दो से चार डिग्री तक गिरने के बाद दोबारा तीन डिग्री की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री का आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें