फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम अब दोहरे प्रभाव में दिखेगा, बढ़ेगा तापमान, बारिश और तेज हवाओं का भी अलर्ट

Thu, 26 Mar 2026 10:33 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास और तेज होगा। मौसम अब दोहरे प्रभाव में दिखेगा।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम अब धीरे-धीरे करवट लेता नजर आ रहा है। अभी भले ही तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन आने वाले 48 घंटों में गर्मी का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास और तेज होगा। मौसम अब दोहरे प्रभाव में दिखेगा। एक ओर तापमान में बढ़ोतरी होगी, तो दूसरी ओर बीच-बीच में बारिश और तेज हवाएं राहत देने का काम करेंगी।
विज्ञापन


हालांकि इस बढ़ती गर्मी के बीच राहत की खबर भी है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बदलाव के पीछे गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक सक्रिय द्रोणिका (ट्रफ) सिस्टम जिम्मेदार है। यह सिस्टम समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है और इसके प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ रही है। इसी कारण आने वाले 24 से 48 घंटों में मौसम की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में तापमान के आंकड़े भी इस बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अंतर बताता है कि दिन में गर्मी बढ़ रही है, जबकि रातें अभी भी अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल की शुरुआत में तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जिससे लू जैसी स्थितियां बनने की संभावना भी रहती है। ऐसे में दोपहर के समय धूप से बचाव, पर्याप्त पानी पीना और हल्के कपड़े पहनना जरूरी होगा।

राजधानी रायपुर की बात करें तो 26 मार्च को यहां मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। हालांकि दोपहर या शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें