फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, रायपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Sun, 18 May 2025 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावनाएं बनी हुई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। साथ ही कई हिस्सों में गरज चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ हवाएं और बारिश हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और हल्की मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। आज रविवार को प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के हिस्सों में बारिश की संभावना है। 

तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में गरज चमक के साथ हवा चलने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


रायपुर में पड़ेंगी बौछारें
आज राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

दुर्ग रहा सबसे गर्म
प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें