फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से तेज होगी बारिश; उमस से भी मिलेगी राहत

Tue, 04 Aug 2026 12:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने लगा है। बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि अब मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज से प्रदेशभर में बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। कई इलाकों में अच्छी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने लगा है। बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां बढ़ रही हैं। विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर जिले के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें