फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, चार डिग्री तक बढ़ेगा रात का पारा, ठंड का असर कम

Wed, 29 Jan 2025 10:41 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों में मौसम में बदलाव नजर आएगा। दिन और रात का पारा बढ़ने से ठंड का असर लगभग खत्म हो गई। दिन में धूप चुभने लगी है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा होने पर रात में भी ठंड का असर कम है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों में मौसम में बदलाव नजर आएगा। दिन और रात का पारा बढ़ने से ठंड का असर लगभग खत्म हो गई। दिन में धूप चुभने लगी है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा होने पर रात में भी ठंड का असर कम है। दूसरी ओर सरगुजा संभाग में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फरवरी माह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में ठंडी हवाओं का कोई असर नहीं होगा। साथ ही लोगों को सामान्य से अधिक गर्म दिन का अनुभव हो सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक फरवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसका सीधा असर सुबह और रात के समय की ठंडक पर पड़ेगा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कम होगी और गर्मी का अहसास होने लगेगा। हालांकि कुछ दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। वहीं सरगुजा संभाग में रात का पारा नीचे होने की वजह से वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंडी और शुष्क हवाओं आगमन बंद हो चुका है। इसके वजह से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इससे ठंड का असर कम हो गया है। आज बुधवार को प्रदेश में आकाश पूरी तरह साफ रहेगा। साफ और शुष्क मौसम होने से दिन में गर्मी महसूस होगी, जबकि रात का तापमान भी हल्का गर्म रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें