फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, 42 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, यहां बारिश के आसार

Tue, 13 May 2025 10:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: हालांकि इस बीच अगले पांच दिनों तक प्रदेश के दक्षिण भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बादल चुका है। बारिश और गरम चमक की गतिविधि कम हो गई है। इससे पारा चढ़ने लगा है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है। प्रदेश में अब तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ने वाली है। हालांकि इस बीच अगले पांच दिनों तक प्रदेश के दक्षिण भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए भी स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले चार-पांच दिन के दौरान दक्षिण अरब सागर मालदीप, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी की कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन


आज मंगलवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगह पर मेघ गर्जन के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना। बीते दिनों प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश की एक दो जगह पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें