छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। अब न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। इससे रात ठंड फिर से लौट सकती है। इस बीच दिन का तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने वाला है। आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही रात के समय हो रही गर्मी के अहसास से रात मिलने वाली है। हालांकि इस दौरान रात और दिन का तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। दूसरी ओर प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इसके वजह से ठंड कम हो गई है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक है।
प्रदेश के अधिकतर जिलों में लगभग अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इससे प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं अब दिन और रात का पारा में गिरावट के असर हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में गर्मी का असर खत्म होने के साथ ही हल्की ठंड लगने लगेगी। साथ ही दिन का पारा कम होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
सोमवार को परदेश में सबसे गर्म दंतेवाड़ा रहा है। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 10.7 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। कोरिया में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रहा। बलरामपुर में 30.9 डिग्री दर्ज किया गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया है।