छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिन में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी भागों में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं है।
विज्ञापन
कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
जानें रायपुर के मौसम का हाल?
25 नवंबर को आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है ।
विज्ञापन
देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8न्यूनतम 15.04 दर्ज किया गया।