फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश

Tue, 15 Apr 2025 07:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में भी शाम के समय मौसम बदला और तेज हवाएं शुरू हुई। यहां शाम के समय गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं ठंडी हवाएं चल रही है। 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक और ओले गिर रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में भी शाम के समय मौसम बदला और तेज हवाएं शुरू हुई। यहां शाम के समय गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं ठंडी हवाएं चल रही है। 
विज्ञापन


बारिश होने से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। बता दें कि कई प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय तेज धूप तो कहीं बादल छाए रहते हैं। वहीं शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश शुरू होती है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक एक दो जगह पर गृह चमक के साथ तेज हवा चलने और बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी भागों में 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। 
विज्ञापन


यहां बन रहा सिस्टम
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। वहीं एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण तटीय ओडिशा तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें