फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तीन दिन बाद सक्रिय होगा मानसून, आज इन क्षेत्रों में बारिश के आसार

Sun, 22 Jun 2025 08:20 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। तीन दिन बाद मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इसके वजह से बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। बारिश की गतिविधि कम होने से कुछ क्षेत्रों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। तीन दिन बाद मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इसके वजह से बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। बारिश की गतिविधि कम होने से कुछ क्षेत्रों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इस बीच उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन


आज रविवार को सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। आज से पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि कुछ जगहों पर छींटे पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर उत्तर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय हों एकी संभावना है। प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। राजधानी रायपुर में आज मौसम आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें