फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला-बदला, अगले 48 घंटे में बढ़ सकती है ठंड

Thu, 22 Jan 2026 10:20 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव अब छत्तीसगढ़ तक पहुंचने लगा है। इसका सबसे ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में देखने को मिल सकता है, जहां न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान लगभग स्थिर बना रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल घने कोहरे की स्थिति बनने की संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्की धुंध जरूर छाई रह सकती है, लेकिन कोहरे जैसा असर नहीं होगा। दिन के समय ठंड का प्रभाव कमजोर रहेगा, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर भी प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें