फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में तेज अंधड़ और बौछारें पड़ने की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

Tue, 15 Apr 2025 10:30 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ तेज हवा और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए रहने की संभावना है। बूंदाबांदी और नामी वातावरण की वजह से बीते दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक एक दो जगह पर गृह चमक के साथ तेज हवा चलने और बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी भागों में 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। 

तेज हवाओं के साथ पड़ेंगी बौछारें
आज 15 अप्रैल को राजधानी रायपुर में आकाश आशिक में रहने की संभावना है। शाम के समय यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके आसपास की जिलों भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही बौछारें भी पड़ सकती हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


यहां बन रहा सिस्टम
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। वहीं एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण तटीय ओडिशा तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 

दिन का पारा में गिरावट दर्ज 
बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। यहां दिन का पारा 39 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है, जहां रात का पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें