फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रदेश में परिवर्तन की लहर' : सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश, साव बोले- पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

Wed, 27 Sep 2023 02:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस सरकार को अरुण साव ने भूपेश-अकबर- ढेबर की सरकार बताया। अरुण साव ने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से घबराकर कांग्रेस भरोसा यात्रा निकालने जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के गृह विधानसभा क्षेत्र मुंगेली पहुंची। जहां अरुण साव ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों मे भारी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं प्रदेश की बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने राज्य को नशे का गढ़, धर्मांतरण का गढ़ बना कर रख दिया है।

 

भाजपा नेता ने आगे कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार नजर आ रही है, युवाओं में सरकार के प्रति बेहद आक्रोश है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस सरकार को अरुण साव ने भूपेश-अकबर- ढेबर की सरकार बताया। अरुण साव ने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से घबराकर कांग्रेस भरोसा यात्रा निकालने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें