फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में जलभराव से फूटा लोगों का गुस्सा: नेशनल हाइवे पर चक्काजाम, नगर निगम और जिला प्रशासन को नहीं लगी भनक

Sat, 26 Jul 2025 07:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस वजह से लोग की दिनचर्चा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
जलभराव से गुस्साये लोगों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस वजह से लोग की दिनचर्चा प्रभावित हो रही है। बारिश की वजह से शहर में कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। इससे लोगों का नगर निगम के प्रति और स्थानीय प्रशासन के प्रति गुस्सा फूट पड़ा ।
विज्ञापन





आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आये। मुंबई-हावड़ा हाईवे पर करीब दो किलोमीटर तक लंबा चक्काजाम कर दिया। जलभराव से परेशान लोग धरने पर बैठ गये। हैरान करने वाली बात ये है कि इस चक्काजाम की भनक जिला प्रशासन तक को नहीं लगी। इस वजह से लोग जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन





शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के रहवासी पानी भराव से बुरी तरह से परेशान हैं। आक्रोशित लोग काली माता मंदिर के पास  सड़क पर बैठ गए। इस वजह से दोनों गाड़ियां की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को चक्काजाम किये जाने की सूचना दी। 
विज्ञापन






रायपुर के वामनराव लाखे वार्ड के तहत आने वाले प्रोफेसर कॉलोनी के सेक्टर-तीन, गली नंबर चार में बारिश के दिनों में अक्सर पानी भर जाता है। लोगों ने बताया कि जलभराव से वो बहुत परेशान हैं। तकनीकी वजहों से एक नाला गलत ढंग से बना है, इस वजह से पानी निकल नहीं पाता।





इस वजह से बरसात में हल्की बारिश होने पर भी लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। लोग घरों के अंदर से पानी निकालते दिखे। मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड की बस्तियों में भी पानी भराव देखने को मिली। इस तरह शहर के हृदय स्थल जय स्थंभ चौक के पास की दुकानों के लोग भी अपनी दुकानों से पानी मोटर पंप के जरिये पानी निकालते हुए नजर आये।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें