फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया मतदाताओं का आभार

Tue, 11 Feb 2025 07:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आज छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक संपन्न हो गया है। मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी है। वोटर्स काफी उत्साह नजर आये। वहीं आज छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मतदाताओं का आभार जताया है।
विज्ञापन




सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा कि - आज नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने 'अटल विश्वास पत्र' के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए, नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है। जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी।

लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने 'विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है। आज प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान संपन्न हुआ। जिसके परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें