फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू; सरकार बनने के बाद पहली बार शिरकत करेंगे 14 मंत्री

Tue, 09 Sep 2025 02:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting today: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद 9 सितंबर मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक दोपहर साढ़े तीन से छह बजे तक होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting today: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद 9 सितंबर मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू हो गई है। बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर नवा रायपुर में हो रही है। बड़ी और खास बात ये है कि ये साय कैबिनेट की पहली मीटिंग है, जिसमें सभी 14 मंत्री शिरकत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है। इसमें बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज, किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां, आगामी त्योहारी सीजन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, निवेश प्रोत्साहन से जुड़े प्रस्ताव और कुछ विभागों से संबंधित नीतिगत निर्णयों पर विचार किया जा सकता है।

बता दें कि पिछली कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को हुई थी। तब मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ था और सीमित मंत्रियों की उपस्थिति में केवल चुनिंदा प्रस्तावों पर चर्चा हो सकी थी। अब पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन के बाद साय सरकार की यह पहली सामूहिक बैठक होने जा रही है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें