वीरेन्द्र सिंह तोमर को करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें ये दायित्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राज शेखावत ने सौंपा है। इस अवसर पर करणी सेना छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों, 36 कौम के गणमान्य नागरिकों और करणी सैनिकों ने तोमर का सम्मान किया। माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। वहीं देश-धर्म एवं समाज के लिए कार्य करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले वीरेन्द्र सिंह तोमर करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे थे। अब करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनेक समर्थकों में भारी उमंग और उत्साह देखा जा रहा है। सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि तोमर के नेतृत्व में हर पूर्णिमा को रायपुर स्थित महादेव घाट में खारून गंगा मैया की आरती कराई जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।