फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: मतदान दल को गांव के अंदर आने से ग्रामीणों ने रोका, कहा- पहले पूरी करें मांगें

Thu, 25 Apr 2024 06:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में ग्रामीणों ने मतदान दल को गांव के अंदर आने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना कि उनकी मांगें पूरी की जाएं। मांगें पूरी होने के बाद मतदान हो पाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मतदान दल को गांव के अंदर आने से रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डौंडी ब्लॉक के धोतिमटोला गांव के ग्रामीणों ने मतदान दल को गांव के अंदर आने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना कि उनकी मांगें पूरी की जाएं। ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम पंचायत भवन धोतिमटला में ही रहे। जबकि अभी ग्राम पंचायत भवन आश्रित गांव दारूटोला में है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मांग आज की नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी है। 

विज्ञापन


वहीं, मतदान दल को रोकने और गांव के अंदर प्रवेश नहीं करने देने की जानकारी पर मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक, डौंडी जनपद सीईओ सहित पुलिस बल मौजूद है। वहीं, उप जिला निर्वाचन ग्रामीणों को समझाइश दे रहें। ग्रामीणों और प्रशासन के बीच चर्चा हुई। मतदान दल को ग्राम धोतिमटोला के दो किमी पहले ग्राम साल्हे में रोका गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें