फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडा बेचने की सजा?: छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों ने बंद किया परिवार का हुक्का पानी, न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित

Fri, 28 Jul 2023 08:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनंदगांव जिले में रहने वाले एक परिवार को गांव से बहिष्कृत कर हुक्का-पानी बंद कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए कलेक्टर को पत्र सौंपा है। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के आधुनिक युग में भी लगातार समाज से बहिष्कृत करने और हुक्का पानी बंद करने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डोंगरगांव तहसील के तिलईरवार गांव से सामने आया है। यहां लोगों ने एक परिवार को गांव से बहिष्कृत कर हुक्का-पानी बंद कर दिया। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए कलेक्टर को पत्र सौंपा है। साथ ही मामले की शिकायत स्थानीय थाने में भी की है। इस संबंध अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


तिलईरवार गांव में रहने वाले विकास सिंह ने बताया कि वह गांव में अंडे का ठेला चलाता है और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। 23 जुलाई को गांव में बैठक बुलाई गई और पीड़ित को शराब पिलाने के झूठे आरोप में गांव से बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद करने का निर्णय लिया गया। गांव के कुछ लोगों द्वारा दुकान में शराब पिलाने का आरोप लगाया गया था, जो  पूरी तरीके से निराधार है। 

पीड़ित ने बताया कि शराब पिलाए जाने का मामला अभी तक सबित नहीं हो पाया है। इसके बावजूद भी गांव के लोगों द्वारा पूरे परिवार को बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया गया है। गांव में किसी से भी बात करने के लिए मना किया गया है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सामान लेन-देन भी बंद कर दिया गया है। झूठा आरोप लगाकर गांव से बहिष्कृत करने और हुक्का पानी बंद करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर इंदिरा देहारी को पत्र सौंपा है। 
विज्ञापन


डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि विकास सिंह द्वारा ज्ञापन दिया गया है, उनका परिवार आया हुआ था। उनकी यह शिकायत है कि उनको शराब पिलाने के मामले में गांव से बहिष्कृत कर दिया गया है। शिकायत दी गई है, इस संबंध में संबंधित एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा और जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें