फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रावती नदी में बहा ग्रामीण : 30 घंटे बाद भी नहीं चला पता, लगातार रेस्क्यू में जुटीं टीमें

Sun, 06 Aug 2023 06:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

इंद्रावती नदी के निलकोंडा घाट में बहे एक ग्रामीण का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। रेस्क्यू के लिए टीम जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में शनिवार को इंद्रावती नदी के निलकोंडा घाट में बहे एक ग्रामीण का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। नदी में बहे ग्रामीण के रेस्क्यू के लिए तहसीलदार, पटवारी, जनपद उपाध्यक्ष व नगर सेना की टीम जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन


भैरमगढ़ ब्लॉक के पल्लेवाय का रहने वाला मंगलू पोडियामी (40) पुत्र बुद्धु तुमनार साप्ताहिक बाजार जाने के लिए शनिवार की सुबह घर से निकला था। मंगलू व अन्य छह ग्रामीण तुमनार बाजार जाने के लिए नाव से इंद्रावती नदी के निलकोंडा घाट को पार कर रहे थे। इसी बीच नदी के बहाव से नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव के पलटने से उसमें सवार सात ग्रामीणों में से 6 ग्रामीण तैर कर जैसे-तैसे अपनी जान बचा पाने में कामयाब हो गए, लेकिन मंगलू पोडियामी नदी के बहाव में बहे कर लापता हो गया। मंगलू का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

भैरमगढ़ तहसीलदार मोहन साहू ने बताया कि ग्रामीण मंगलू के रेस्क्यू के लिए नगरसेना व राजस्व की टीम शनिवार से जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि 30 घंटे बाद भी ग्रामीण मंगलू का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तहसीलदार मोहन साहू, पटवारी श्रवण गुप्ता, प्रफुल्ल सलाम, मुन्ना राम कडियामी, पल्लेवाय सरपंच व जनपद उपाध्यक्ष सहदेव नेगी निलकोंडा घाट में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें