फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बलरामपुर में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने दी 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता

Mon, 12 May 2025 01:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया और तात्कालिक सहायता के रूप में 25,000 रुपये प्रदान किए गए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज के ग्राम पुरुषोत्तमपुर में रविवार की रात एक नर हाथी ने ग्रामीण सुरेश सिंह (48) पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब तीन बजे उनकी मृत्यु हो गई। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया और तात्कालिक सहायता के रूप में 25,000 रुपये प्रदान किए गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुरेश सिंह रात करीब एक बजे अपने घर में सो रहे थे, तभी घर के पास खेत में मक्के की फसल से आवाज सुनाई दी। इसे भैंस समझकर सुरेश खेत की ओर गए और जानवर को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान वे एक नर हाथी की चपेट में आ गए। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग के अमले ने तुरंत सुरेश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

एसडीओ (वन) संतोष पांडे ने बताया कि उक्त नर हाथी को छतवा बीट में देखा गया था, जिसके बाद आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई थी। हाथी कन्हर नदी पार कर झारखंड की ओर चला गया था, लेकिन बीती रात वह पुरुषोत्तमपुर पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल ले जाया गया। वन विभाग ने तात्कालिक आर्थिक सहायता स्वजनों को प्रदान की और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें