फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम में डूबने से मौत : नहाने के दौरान डैम में डूबा ग्रामीण, दो दिन बाद मिला शव

Mon, 07 Aug 2023 03:00 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में दो दिन बाद एक ग्रामीण का शव बरामद किया गया  है। डैम में नहाने के दौरान ग्रामीण की डूबकर मौत हो गई थी। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
बाढ़ बचाव टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करपावड थाना क्षेत्र के डिमरापाल गांव में रहने वाला ग्रामीण दो दिन पहले नहाने के दौरान डैम में डूब गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नगर सेना की बाढ़ बचाव टीम को बुलाया और ग्रामीण की तलाश में जुट गई। दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को ग्रामीण के शव को बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


एसडीओपी भानपुरी घनश्याम कामड़े ने बताया कि करपावड थाना क्षेत्र क्षेत्र के डिमरापाल गांव निवासी परशुराम (38)अपने घर से कुछ दूर स्थित डैम में नहाने के लिए गया हुआ था। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने परशुराम के नहीं लौटने के कारण उसे खोजने के लिए गए, जहां उसके कपड़े को देखने के बाद पानी में खोजबीन की। युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

इसके बाद पुलिस ने नगर सेना प्रभारी संतोष मार्बल को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची बाढ़ बचाव टीम ने दो दिन के खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला। बाढ़ बचाव टीम का कहना था कि शव रेत में दबने के कारण बाहर नहीं आ पा रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें