फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, देखें शेड्यूल

Wed, 06 Nov 2024 10:22 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उप  राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। राज्य अलंकरण और राज्योत्सव-2024 के समापन समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप  राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। राज्य अलंकरण और राज्योत्सव-2024 के समापन समारोह में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह और राज्योत्सव का समापन समारोह उप राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में शाम 6 बजे से होगा।
विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली से संध्या 3.55 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर संध्या 5.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उप राष्ट्रपति वहां से राज्योत्सव मेला ग्राउंड जाएंगे और राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति इसके बाद वहां से रात्रि साढ़े सात बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें