फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: परीक्षार्थियों को लेकर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवती की मौत; तीन लोग घायल

Thu, 12 Jun 2025 04:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में परीक्षार्थियों को लेकर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोंटा थाना क्षेत्र के ग्राम दरभगुड़ा में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस वाहन में सवार सभी लोग बीएड की परीक्षा देने के जा रहे थे।

विज्ञापन


एर्राबोर थाना प्रभारी अविनाश टंडन ने बताया कि दंतेवाड़ा निवासी ड्राइवर गोपाल नाग (25) अपने वाहन में बालूराम साहू (32) निवासी दंतेवाड़ा, डोमन लाल कवर (36) निवासी दंतेवाड़ा, निधि चौधरी (26) निवासी दंतेवाड़ा, त्रिवेणी बघेल (26) शामिल थे। वाहन चला रहे गोपाल सभी को लेकर कोंटा के चल रहे बीएड की परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहा था।

गाड़ी दरभगुड़ा के पास पहुंची थी, तभी मोड़ आने से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सड़क से नीचे जा पलटी, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल त्रिवेणी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य लोगों को किसी भी प्रकार से कोई भी चोट नही आई, घटना की जानकारी लगते ही मृतिका के साथ ही अन्य लोगों के परिवार कोंटा आ पहुँचे, जहां शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें