फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ल का दिल का दौरा पड़ने से निधन 

Tue, 21 Jan 2020 08:05 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर 
विज्ञापन
अरविंद शुक्ल (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ल का शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुर में निधन हो गया। उन्हें अचानक से दिल का दौरा पड़ा था। रविवार को भैंसाकुंड बैकुंठधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


अरविंद शुक्ल के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनकी छोटी बेटी अंबिका ने उन्हें मुखाग्नि दी। अरविंद शुक्ल एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए रायपुर गए हुए थे। वहीं पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने की वजह से सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया।

अरविंद शुक्ल इंदौर व लखनऊ से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र 'स्पूतनिक' के वरिष्ठ संवाददाता थे। साथ ही हिन्दी न्यूज पोर्टल 'वेबदुनिया' के साथ भी लंबे समय तक जुड़े रहे। शुक्ल के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन


सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी शुक्ल हजरतगंज नरही स्थित सहाय सिंह बालिका इंटर कालेज के मैनेजर एवं उपजा की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष भी रहे। सदी के पहले महाकुंभ इलाहाबाद कुंभ के कवरेज से लेकर यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम की कवरेज में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें