फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान को लिफ्ट देना पड़ा भारी: मुंशी के बैग से निकाला कैश, सारंगढ़ पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

Wed, 26 Feb 2025 08:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सारंगढ़

सार

पीड़ित की शिकायत के बाद सारंगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ  अपराध दर्ज कर पूरे मामले को जांच शुरू कर दी है। आरोपी तक पहुंचने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक राइस मिल के मुंशी को अंजान शख्स को लिफ्ट देना उस समय महंगा पड़ गया। जब पीछे बैठे अज्ञात शख्स ने उसके पिट्ठु बैग में रखे नगदी रकम को बड़ी ही आसानी के साथ चोरी कर लिया पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चांटीपाली निवासी नरसिंग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बंधापाली में स्थित श्री श्याम राइस मिल में मुंशी का काम करता है। बीते दिन राइस मिल संचालक ने उसे बैंक में जमा करने के लिये 95 हजार रुपये दिया था। जिसे वह अपने पिट्ठु बैग में रखकर पीछे लटकाकर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एके 7039 से सारंगढ़ जा रहा था।

पीड़ित ने बताया कि वह दोपहर करीब तीन बजे के आसपास जब एक्सप्रेस प्रिंटिग के सामने पहुंचा ही था कि एक सफेद शर्ट, सफेद फुलपेंट पहने एक अंजान शख्स ने उससे लिफ्ट मांगी। जिसे वह पीछे बैठाकर बस स्टैंड पर उतारकर जब केनरा बैंक पहुंचकर बैग खोला तो उसके पैरो तले जमीन सरक गई।
विज्ञापन

 
अज्ञात शख्स ने उसके बैग की चैन खोलकर उसके अंदर रखे नगदी रकम को आसानी से निकालकर फरार हो गया। पीड़ित मुंशी ने आसपास अज्ञात शख्स की काफी खोजबीन की लेकिन उसके नहीं मिलने के पश्चात उसने पूरे मामले की जानकारी राइस मिल संचालक को देने के बाद सारंगढ़ थाना पहुंचकर उक्त मामले की रिपोर्ट लिखाई है।
 
बहरहाल, पीड़ित की शिकायत के बाद सारंगढ़ पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर पूरे मामले को जांच में ले लिया है। साथ ही साथ आरोपी तक पहुंचने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें