फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election: अमित शाह ने चुनावी रैली को किया संबोधित, बोले- इस बार छत्तीसगढ़ में तीन बार दिवाली मनाई जाएगी

Thu, 19 Oct 2023 12:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

खास बातें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
मां दंतेश्वरी मंदिर में अमित शाह ने की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:03 PM, 19-Oct-2023

भाजपा ने नक्सली खतरे को 70 फीसदी कम किया

कोंडागांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के विकास के लिए कभी कुछ नहीं किया और केवल वादे किए, जो कभी पूरे नहीं हुए। नक्सलवाद से निपटने में कांग्रेस की अक्षमता की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान नक्सलवाद बढ़ा, जबकि भाजपा ने नक्सली खतरे को 70 फीसदी तक कम कर दिया। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नक्सली हिंसा की घटनाओं में 70 प्रतिशत की गिरावट आई है।

केंद्रीय मंत्री ने लोगों से वर्तमान में कांग्रेस शासित राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने का आग्रह किया और वादा किया कि उनकी पार्टी पूरे राज्य को नक्सली समस्या से मुक्त कर देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि 'भूपेश बाबू आपने शराब दुकानें खोलने, 540 करोड़ रुपये का कोयला परिवहन घोटाला, 540 करोड़ रुपये का गोठान योजना घोटाला समेत कई घोटाले करने के अलावा क्या किया. 1300 करोड़ रुपये और महादेव ऐप घोटाला। बघेल शर्म करो, शर्म करो।'

01:24 PM, 19-Oct-2023

केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

अमित शाह ने केंद्र सरकार की और से लोगों को मिल रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप के सामने दो विकल्प हैं। एक और नक्सल को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस सरकार है तो दूसरी और नक्सल हिंसा कम करने वाली सरकार है। एक और गरीबो के नाम पर घोटाले करने वाली सरकार है तो एक तरफ विकास की योजना लाने वाली सरकार है।

01:24 PM, 19-Oct-2023

किसी प्रकार का निजीकरण नहीं होगा

अमित शाह ने कहा कि 'बघेल वादा खिलाफी कर रहे हैं। बघेल ने कहा था चार सिलेंडर दूंगा, संपत्ति कर आधा करने, बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था। लेकिन वादा पूरा नहीं किया, ये झूठ बोलने वाली सरकार है। इन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण होगा मैं कहता हूं किसी प्रकार का निजीकरण नहीं होगा।'

 

विज्ञापन
01:21 PM, 19-Oct-2023

बीजेपी की सरकार आने पर घोटाला करने वालों को उल्टा लटकाया जाएगा

वर्ष 2027 तक एक भी आदिवासी सिकलसेल पीड़ित नहीं रहेगा। एक बार हमारी सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त कर देंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने 62 प्रतिशत नक्सल हिंसा कम कर दी है। बस्तर में नक्सल हिंसा होने पर पुलिस और नक्सली किसी कि भी मौत होने पर आदिवासी को मौत होती है। भूपेश सरकार ने कई घोटाले किये, लेकिन इनमें अनोखा घोटाला गोबर घोटाला था। हजारों करोड़ के घोटाले करने वालों को बीजेपी की सरकार आने पर इन्हें उल्टा लटकाया जाएगा।

01:21 PM, 19-Oct-2023

केंद्र सरकार ने आदिवासियों को दी सुरक्षा

चित्रकोट के प्रत्याशी विनायक गोयल आधी रात को भी लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। हमारे बस्तर के प्रत्याशी मनीराम नेताम एक भी चुनाव नहीं हारे हैं, वो कब्बडी़ के खिलाड़ी हैं। भूपेश बघेल को पटकनी देंगे। हमारी केंद्र की सरकार ने आदिवासियों को सुरक्षा दी। कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी, तब सिर्फ 29 हजार करोड़ आदिवासियों के लिए आते थे। हमारी सरकार केंद्र में आई तो यह बजट एक हजार करोड़ रुपये का हो गया। इसका फायदा ये हुआ कि बस्तर में स्कूल, सड़कें, सुरक्षा, मोबाइल टावर, घर-घर में बिजली, पानी की सुविधा मिली। 

विज्ञापन
01:10 PM, 19-Oct-2023

इस बार छत्तीसगढ़ में तीन बार दिवाली मनाई जाएगी

जगदलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बहुत समय के बाद बस्तर आया हूं। यहां पहुंचे बड़ी संख्या में आदिवासियों को देखकर मन खुश हो गया। मैंने यहां आते ही मा दंतेश्वरी को नमन  किया। इस बार पूरा देश एक दिवाली मनाएगा, लेकिन छतीसगढ़ तीन दिवाली मनाएगा।। एक बार दिवाली के दिन, दूसरी बार तीन दिसंबर को जब बीजेपी सरकार बनेगी और फिर जनवरी (2024) में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर दिवाली मनाई जाएगी। 
 

12:43 PM, 19-Oct-2023

CG Election: अमित शाह ने चुनावी रैली को किया संबोधित, बोले- इस बार छत्तीसगढ़ में तीन बार दिवाली मनाई जाएगी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह की जगदलपुर व कोण्डागांव में जनसभा होगी। इसके साथ ही भाजपा के विधानसभा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शिरकत करेंगे। 


 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें