फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने एम्स में किया CCHB का शिलान्यास, मोदी सरकार को लेकर कही ये बात

Thu, 06 Jul 2023 06:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज एम्स में सीसीएचबी के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।  उन्होंने  कहा कि मोदी के सरकार में देश बदल रहा है। सरकार के कामों से देश आगे बढ़ रहा है। वहीं हेल्थ सेक्टर में भी बहुत सारे परिवर्तन हो रहा है। 
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम कहते है कि किसी भी देश को समृद्ध होना जरूरी है। इसके साथ ही देश के नागरिक स्वस्थ रहे। एक स्वस्थ नागरिक ही समाज को स्वथ्य बनाने का काम करेगा। उहोंने कहा कि कोरोना काल में हमने बहुत सारे चीजे सीखा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने के लिए 1 हजार 6 सौ से अधिक हेल्थ एंड अवेंजर्स कार्यक्रम होना है। सेकेंडरी केयर के लिए सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बनने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि देश में 16 एम्स का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं कई एम्स निमार्ण के लिए कार्य चल रहा है।  कोरोना के समय मोदी ने निर्णय लिया कि देश में हेल्थ सेक्टर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें खर्च किया जाए। l यहां 100 से अधिक ऑक्सीजन फैसिलिटी होगी। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र होने पर लोगों को काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि सुविधा होने पर उपचार तुरंत होगा। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए 750 डिस्टिक बनाने में खर्च किया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडे भी शामिल रहे।
विज्ञापन


100 करोड़ के खर्च से शुरू होगा एक क्रिटिकल केयर ब्लॉक 
रायपुर एम्स में गेट नंबर एक के पास पीएमआर बिल्डिंग के सामने क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इसमें अतिगंभीर रोगियों को तुरंत मेडिल सुविधा देने का प्रस्ताव है। स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कहा कि केंद्र सरकार हर नागरिक के स्वास्थ्य पर काम कर रही है। स्वस्थ्य समाज से समृद्ध राष्ट्र बनेगा। एम्स रायपुर में 100 करोड़ के खर्च से एक क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू किया जाएगा। यहां 100 से अधिक बेड, ऑक्सीजन, वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें