फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: कंकाली तालाब से बरामद हुआ अज्ञात शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 07 Feb 2026 12:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कंकाली तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। तालाब में शव दिखने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कंकाली तालाब से बरामद हुआ अज्ञात शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के पुरानी बस्ती क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कंकाली तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। तालाब में शव दिखने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें