फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: गांव के बेरोजगार युवा अब फ्री में सीखेंगे बिजली का काम, 15 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, यहां देखें

Wed, 09 Apr 2025 05:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/धमतरी

सार

Chhattisgarh: तीस दिनों तक चलने वाले इस ट्रेनिंग में 18 से 45 साल तक की आयु के युवा शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 35 सीट आरक्षित हैं। इसके लिए धमतरी जिले के बड़ौदा आरसेटी में 15 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और मरम्मत की निःशुल्क ट्रेनिंग मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्वरोजगार करने के इच्छुक गांव के बेरोजगार युवा बिजली के सामानों की मरम्मत करना सीखेंगे। साथ ही उद्यमिता और बैंकिंग की जानकारी भी दी जाएगी। तीस दिनों तक चलने वाले इस ट्रेनिंग में 18 से 45 साल तक की आयु के युवा शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 35 सीट आरक्षित हैं। इसके लिए धमतरी जिले के बड़ौदा आरसेटी में 15 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और मरम्मत की निःशुल्क ट्रेनिंग मिलेगी। ट्रेनिंग अवधि में रहने की सुविधा भी मिलेगी।  
विज्ञापन


निदेशक अनिता टुडू ने बताया कि यह ट्रेनिंग लेकर जिले के युवा बिजली के सामानों को सुधारने में हुनरमंद बन सकेंगे। युवाओं को बिजली के उपकरण, सावधानियां, सुरक्षा, वोल्टेज, प्रतिरोध कंडक्टर इन्सुलेटर और सेमी कंडक्टर, वाल्टमीटर-एम्मिटर कनेक्शन, एमसीबी, ईएलसीबी, टीपी, मोटर्स में आरपीएम और उनके प्रकार, वॉशिंग मशीन, यूनिवर्सल मोटर, मिक्सर ग्राइंडर के साथ ही बुनियादी बातों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा उद्यमिता और बैंकिंग के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी जाएगी। 

युवाओं को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटो कॉपी और चार पासपोर्ट फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें