छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक वर्ग के बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के तहत अब पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के लिए लागू की गई है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करना है।
टॉप-10 में आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा 5वीं में अच्छे अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में टॉप-10 में शामिल हुए हैं, उन्हें काउंसलिंग के पश्चात योजना में प्रवेश दिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत निम्नलिखित सभी शुल्क शासन द्वारा वहन किए जाएंगे।
- प्रवेश शुल्क
- शैक्षणिक शुल्क
- पुस्तकें, कॉपियाँ एवं गणवेश
- छात्रावास सुविधा
- भोजन शुल्क
- यह सभी व्यय आवासीय विद्यालयों को सीधे मंडल द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
- श्रमिक कम-से-कम 1 वर्ष पूर्व से निर्माण कार्य में पंजीकृत होना चाहिए।
- केवल प्रथम दो बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज़:
- जीवित श्रमिक पंजीयन कार्ड की प्रति
- मूल निवासी प्रमाण पत्र (छत्तीसगढ़ का)
- आधार कार्ड
- कक्षा 5वीं की अंकसूची
- वर्तमान कक्षा में अध्ययन प्रमाण पत्र
- स्वघोषणा प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- चयन के पश्चात स्थानांतरण प्रमाण पत्र
आवेदन की प्रक्रिया व अंतिम तिथि
श्रमिक स्वयं या फिर "श्रमेव जयते" मोबाइल ऐप, श्रम संसाधन केंद्र अथवा नजदीकी च्वॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।